- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
अब तक साढ़े 5 इंच बारिश, शहर को तेज बारिश का इंतजार
उज्जैन। पिछले दो दिनों से मानसून की दस्तक के साथ कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश का क्रम शहर में जारी है। बीती रात से हो रही रिमझिम बारिश का दौर सुबह भी जारी रहा। लगातार हो रही बारिश के बाद बाजार में बरसाती, छतरी और रैनकोट की दुकानें भी लग चुकी हैं। इधर शिप्रा नदी के छोटे पुल से टकराकर बह रहे पानी का स्तर आज सुबह कम हो गया, जबकि गंभीर बांध में पानी की लगातार आवक दर्ज हुई और सुबह तक लेवल 414 एमसीएफटी तक पहुंच गया।
बीती रात से कभी धीमी तो कभी तेज बारिश का दौर सुबह तक जारी रहा। लगातार हो रही बारिश के बाद बाजार में बरसाती, छाते और रैनकोट की दुकानें भी खुल गई हैं। लंबे समय से मानसून का इंतजार खत्म होने के बाद व्यापारियों में भी उत्साह का माहौल है। बाजार में सुबह बारिश के बीच लोग रेनकोट और बरसाती खरीदते नजर आये।
रेनकोट विक्रेता ने बताया कि कम से कम 300 रुपये कीमत के रेनकोट बाजार में उपलब्ध हैं। जिले में हो रही बारिश के बावजूद शिप्रा नदी की रपट के नीचे से पानी बह रहा था जबकि गंभीर बांध में पानी की आवक लगातार जारी रही। कल गंभीर बांध में पानी का लेवल 400 एमसीएफटी था जो सुबह तक बढ़कर 414 एमसीएफटी हो गया। गंभीर डेम प्रभारी ने बताया कि पानी की आवक अब भी जारी है। वैधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक आगामी दो दिनों तक इसी प्रकार बारिश का क्रम जारी रहेगा।