- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
अश्लील वीडियो व चैटिंग वायरल होने पर भाजपा के संभागीय संगठन महामंत्री जोशी को हटाया
उज्जैन (ब्यूरो)। अश्लील वीडियो और युवक के साथ अश्लील चैटिंग करने के मामले को भाजपा संगठन ने गंभीरता से लेकर संभागीय संगठन महामंत्री प्रदीप जोशी को सभी पदों से मुक्त कर दिया है। कुछ दिनों से वीडियो और चैटिंग पार्टी नेताओं के बीच चर्चा में थे, लेकिन सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने पर सोमवार को संगठन ने यह कठोर कदम उठाया।
इस मामले के बाद इंदौर रोड स्थित हाईराइज बिल्डिंग का एक फ्लैट भी चर्चा में आ गया है। भाजपा के उक्त नेता पार्टी कार्यालय पर न रहते हुए इसी फ्लैट में ज्यादा वक्त बिताते थे। यह फ्लैट पार्टी के ही उज्जैन दक्षिण विधानसभा के एक प्रभावशाली नेता का बताया जा रहा है, जबकि फ्रीगंज स्थित पार्टी कार्यालय लोकशक्ति पर सुविधा संपन्न् कक्ष बना हुआ है और यहीं से राजनीतिक गतिविधियां चलाई जाती हैं।
जोशी पार्टी कार्यालय पर ज्यादा समय न देकर इसी फ्लैट में वक्त बिताते थे। इस फ्लैट में चुनिंदा युवकों की सक्रियता भी हाईराइज बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है। इसका रिकॉर्ड भी संगठन के पास भेजा गया था। सूत्रों के मुताबिक संगठन ने इस मामले में अपने स्तर पर जांच भी शुरू कर दी है। जांच के दायरे में पार्टी के दो नेताओं को भी लिया गया है। एक इंदिरानगर कांड में शामिल थे तो दूसरे नेता एक बड़े पद पर रह चुके हैं।