- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
Ujjain news: मौसी के घर विराजे नाथ..भक्त कर रहे तुलादान, इस्कॉन मंदिर परिसर में बसी गुंडेचा नगरी
उज्जैन (ब्यूरो)। भगवान जगन्नाथ इन दिनों मौसी के घर गुंडेचा नगरी में विराजित हैं। इस्कॉन मंदिर परिसर में बसी गुंडेचा नगरी में प्रतिदिन उत्सव हो रहा है। भक्त आस्था के अनुरूप यहां तुलादान भी कर रहे हैं। तुला में रखकर अन्न्, फल आदि का दान किया जा रहा है। बड़ी संख्या में भक्त नाथ के दर्शन को उमड़ रहे हैं।
पीआरओ राघव पंडित दास ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार स्नान यात्रा के बाद भगवान बीमार हो जाते हैं। स्वस्थ होने पर रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकलते हैं। रथ यात्रा के बाद आठ दिन तक अपनी मौसी के यहां गुंडेचा नगरी में विराजते हैं। इस्कॉन मंदिर परिसर में गुंडेचा नगरी बसाई गई है। यहां प्रतिदिन दर्शन को भक्त उमड़ रहे हैं।
श्री दास के अनुसार उत्सव के दौरान तुलादान करने का भी धार्मिक महत्व है। इसके चलते बड़ी संख्या में भक्त तुलादान कर रहे हैं। इसके लिए बड़ी तुला लगाई गई है। तुला के एक ओर भक्त अपने बच्चों को बैठाकर दूसरी ओर उनके वजन के बराबर अनाज अथवा फल रखकर दान कर रहे हैं।
पीआरओ ने बताया कि सनातन धर्म परंपरा में तुलादान का विशेष महत्व है। यह परंपरा नारद मुनि ने शुरू की थी। बाद में भगवान श्रीकृष्ण ने भी तुलादान किया। अब भक्त मंदिर में अपनी मन्न्त पूरी होने पर तुलादान करते हैं।