- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
रात 12 बजे : आॅटो और बाइक में भिड़ंत, दो गंभीर
फ्रीगंज ओवरब्रिज पर मंगलवार रात 12 बजे ऑटो और बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों को चोट आई। एक की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल से आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
देवासगेट पुलिस ने बताया कि नारायणपुरा निवासी श्रीकांत, संतबाली नगर निवासी अंकित और सोमेश बाइक से रात 12 बजे ओवरब्रिज से चामुंडा माता मंदिर की ओर आ रहे थे। हनुमान प्रसाद पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार श्रीकांत और सोमेश को गंभीर और अंकित को मामूली चोट आई। पुलिस ने बताया कि श्रीकांत गंभीर घायल है। अंकित के आवेदन पर ऑटो चालक साजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।