- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
सावन का पहला सोमवार, महाकाल में भक्तों की भीड़ अपार
उज्जैन:श्रावण मास के पहले सोमवार को पूरा शहर भगवान शंकर की भक्ति में डूबा नजर आया। महाकालेश्वर सहित शहर के सभी शिव मंदिरों में सुबह से भक्तों द्वारा भगवान के जलाभिषेक और पूजन अर्चन का सिलसिला शुरू हुआ।
भगवान महाकाल के दर्शनों हेतु देश भर के भक्त शहर पहुंच रहे हैं। मंदिर में दर्शन व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी ताकत झोंकी गई है। रेलिंग से लगातार कतार चलने के कारण आम श्रद्धालुओं को एक से डेढ़ घंटे में दर्शन हो रहे हैं जबकि वीआईपी दर्शन व्यवस्था में भी करीब 30 मिनिट का समय लग रहा है। दिव्यांग और वृद्धजनों के लिये मंदिर प्रशासन द्वारा व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है जबकि मंदिर परिसर में डॉक्टरों की टीम मौजूद हैं।
डॉक्टरों ने चर्चा में बताया कि सुबह से 11 बजे तक करीब 50 लोगों का चेकअप कर दवा दी जा चुकी है जिनमें अधिकांश लोग घबराहट, डी हाईड्रेशन, उल्टी, पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे थे। इधर श्रावण के पहले दिन मंदिर के गर्भगृह में फूलों से आकर्षक सज्जा की है। मंदिर दर्शन व्यवस्था के लिये पुलिस व प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी मुस्तैदी से ड्यूटी में लगे हैं।