- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सावधान! अब ग्राहकों ने अगर दुकानदार से पॉलीथिन मांगी तो लगेगा जुर्माना
उज्जैन। बाजार में खरीदारी करने के बाद यदि ग्राहक ने दुकानदार से मुफ्त में पॉलीथिन ली तो उन्हें जुर्माना देना पड़ सकता है। 50 माइक्रोन से पतली पॉलीथिन होने पर आपको 500 रुपए तक जुर्माना देना पड़ेगा। दुकानदार भी दुकान पर ५० माइक्रोन से पतली पॉलीथिन नहीं रख सकेंगे। दुकानदारों को दुकान के आगे बोर्ड लगाकर बताना होगा कि पॉलीथिन की मोटाई क्या है, निर्माण करने वाली यूनिट कौन सी है। पॉलीथिन की कीमत भी तय करना होगी। मुफ्त में ग्राहकों को यदि दुकानदार पॉलीथिन देंगे तो फंस जाएंगे। संबंधित निकाय सीमा में व्यापार करने से पहले पंजीयन करवाना होगा।
50 माइक्रोन से ज्यादा पर पंजीयन जरूरी : नए नियमों के तहत ५० माइक्रोन से ज्यादा मोटी पॉलीथिन के उपयोग पर भी सरकार ने अंकुश लगाया है। इसे बेचने के लिए अब दुकानदार को पंजीयन करवाना होगा।
अच्छी पहल…पॉलीथिन बंद होना चाहिए। सरकार द्वारा शुरू की गई यह पहल काफी अच्छी है ग्राहक इसका पालन नहीं करते। सामान खरीदने के बाद वे पॉलीथिन की मांग करते ही हैं।
पॉलीथिन से पर्यावरण प्रदूषित होता है लेकिन ग्राहक को इससे कोई सरोकार नहीं। वह सामान खरीदने के बाद उसे पॉलीथिन में रखकर देने को कहता है इसलिए पॉलीथिन में सामान देना पड़ता है।