- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
जीएसटी में घपला करने वाले इंदौर के व्यापारी ने जमा किए 60 लाख
उज्जैन।पता उज्जैन के दो स्थानों का और फर्जी रूप से जीएसटी में करोड़ों का घपला करने वाले एक व्यापारी को धरदबोचने का मामला सामने आया है। हालांकि व्यापारी को हाल फिलहाल साठ लाख रुपए जमा करने पड़े है लेकिन अब आगे भी व्यापारी को कानूनी पेंच का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि उसने काम ही ऐसा किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर के रहने वाले व्यापारी प्रशांत शर्मा ने उज्जैन में फ्रीगंज और महावीरबाग के पते पर क्रमश: मेसर्स एग्रो फूड्स व मेसर्स निर्मल ओवरसीज नामक फर्म खोल रखी थी। प्रशांत ने जीएसटी का पंजीयन लेते हुए विभिन्न फर्मों से फर्जी लेन-देन कर करोड़ो रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट ले लिया। बताया गया है कि व्यापारी ने माल का विक्रय तो नहीं किया लेकिन जीएसटी के फर्जी बिल दर्शाकर जारी कर दिए और इसके नाम लगभग बारह करोड़ रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट विभाग से ले लिया।
इतनी बड़ी रकम का मामला देख विभागीय अधिकारियों को शंका हुई और जांच शुरू की गई तो फर्जीवाड़ा सामने आ गया। आखिरकार जीएसटी विभाग की टीम ने व्यापारी प्रशांत को पकड़ा और सख्ती से पूछताछ की तो उसने गड़बड़ी को स्वीकार कर लिया तथा साठ लाख रुपए का कर जमा करा दिए। इधर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रशांत शर्मा ने फर्जी रूप से दो फर्म ही नहीं खोले बल्कि अन्य कुछ फर्मों में भी उसकी भागीदारी है। फिलहाल विभाग आगे की जांच कर रहा है तथा अन्य फर्मों का जीएसटी रिर्टन खंगालने का भी काम किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच में दोषी सिद्ध होने पर आरोपित व्यापारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।