- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
31 दिसंबर की ऑनलाइन भस्मआरती बुकिंग ब्लॉक
2019 के समापन और 2020 की शुरुआत में भस्मआरती के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं द्वारा बुकिंग कराई जा रही है। सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल के अनुसार 31 दिसंबर को ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग बंद रहेगी। मंगलवार से 30 दिसंबर तक और 2020 की शुरुआत में 1 से 5 जनवरी तक भी ऑनलाइन बुकिंग फुल हो चुकी है। इन तारीखों में केवल सामान्य काउंटर से ही ऑफलाइन बुकिंग कराई जा सकेगी। वर्ष 2019 के समापन में स्कूलों की शीतकालीन छुटि्टयां शुरू होने से रविवार से ही मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ गई है। रोज 2100 श्रद्धालुओं को भस्मआरती दर्शन कराए जा रहे हैं।
जूनवाल के अनुसार मंदिर की वेबसाइट पर रोज 800 श्रद्धालुओं की ऑनलाइन बुकिंग की क्षमता है। सामान्य काउंटर से 550 श्रद्धालुओं को तथा शेष प्रोटोकॉल आदेश से ऑफलाइन परमिशन दी जाती है। भस्मआरती में अधिकतम 2100 श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं। भस्मआरती के अलावा मंदिर में सुबह 7 बजे दद्योदक आरती, 10.30 बजे भोग आरती, 6.30 बजे सांध्य आरती और रात 10.30 बजे शयन आरती होती है। इन आरतियों में शामिल होने के लिए किसी तरह की परमिशन की जरूरत नहीं होती। श्रद्धालु सामान्य कतार से इनमें शामिल हो सकते हैं।