- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सोने का हार लेकर भागा तांत्रिक उलझा पुलिस के जाल में
इंदौर के परिवार के साथ ठगी करने वाले तांत्रिक सहित तीन गिरफ्तार
उज्जैन. मौत का डर दिखाकर इन्दौर के परिवार से सात तोले के सोने के हार लेकर चंपत होने वाले तांत्रिक और उसके दो साथियों को नानाखेड़ा पुलिस ने आखिर अपने जाल में उलझा ही लिया। इस बदमाशों के पास से सात तोले सोने का हार व एक जीप भी जब्त की है। अब इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जिस तरह से बदमाशों ने इंदौर के परिवार को ठगा है उसी तरह अन्य लोगों के साथ भी वारदात की होगी। ऐसे में पुलिस अब रिमांड लेकर बदमाशों से राज उगलवाएगी।
नानाखेड़ा टीआई मनीष मिश्रा के अनुसार अजय चौहान पिता नारायण चौहान निवासी बिचोली मर्दाना इन्दौर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि एक तांत्रिक ने पूजा कराने के बहाने निनोरा टोल नाका पर सोने का हार लेकर उज्जैन बुलाया था। पूजा करने के दौरान अचानक तीन चार आदमी मौके पर पहुंचे। इस पर तांत्रिक ने कहा कि मैं इन लोगों से निपटता हूं आप लोग यहां से चले जाओ। तब मैं और पिताजी वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद में वापस लौटा तो तांत्रिक वहां से भाग निकला था, जिसकी रिपोर्ट नानाखेड़ा थाने में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने सोमवार को तांत्रिक अजय पिता भेरुनाथ कालबेलिया, भेरुनाथ पिता ओमनाथ व विजय पिता कालूनाथ निवासी कुंदन नगर इन्दौर को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 7 तोला सोने का हार व एक स्कार्पियो जब्त की है।
ठगी कर खरीदा आलीशान मकान व लग्जरी कार
तांत्रिक भेरुनाथ व अजय नाथ पूर्व में भी कई लोगों के साथ अंधविश्वास के नाम पर धोखाधड़ी कर चुके हैं, जिन्होंने लोगों के साथ ठगी कर इन्दौर के सादलपुर व कुंदननगर में आलीशान मकान व लग्जरी कार खरीद रखी है। पुलिस इन ठगोरों से अन्य लोगों के साथ की गई ठगी के बारे मेें जानकारी जुटा रही है।