- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सुबह 4 बजे बैंक मैनेजर का फोन आया, खाते से निकल गये रुपए
उज्जैन– पिपरिया में रहने वाला युवक उज्जैन में कर्मकाण्ड की पढ़ाई करता है, उसके पास सुबह 4 बजे बैंक मैनेजर का फोन आया जिसने एटीएम की जानकारी मांगी और कुछ देर बाद उसके खाते से 4 हजार रुपये निकल गये।
युवक ने डायल 100 पर ठगी की सूचना महाकाल पुलिस को दी और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। नीलेश पुरोहित निवासी पिपरिया हालमुकाम हरसिद्धी मार्ग उज्जैन में रहकर कर्मकाण्ड की पढ़ाई करता है। नीलेश ने बताया कि उसका खाता सेंट्रल बैंक में है और उसी का एटीएम भी है।
सुबह 4 बजे बैंक मैनेजर का फोन उनके मोबाइल पर आया। मैनेजर ने कहा कि तुम्हारा एटीएम बंद हो गया है उस पर लिखी 16 अंकों की डिजिट बताओ। नीलेश ने एटीएम के नंबर और पासवर्ड बैंक मैनेजर को बता दिये जिसके कुछ देर बाद उसके खाते से 4 हजार रुपये निकलने का मैसेज मोबाइल में आया।
नीलेश ने बैंक में संपर्क किया तो उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। नीलेश ने डायल 100 पर सूचना दी। महाकाल पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज की है। निलेश का कहना था कि उसने गाड़ी की किश्त भरने के लिए परिजनों से खाते में रुपए मंगवाए थे।