- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सपना हुआ साकार, काशी-महाकाल ट्रेन का वेलकम
Ujjain News: – संत-महंतों के साथ सांसद व अन्य नेताओं ने दिए उद्बोधन
उज्जैन. बहुप्रतीक्षित ट्रेन का सपना आखिर साकार हो ही गया। महाशिवरात्रि पर उज्जैन आई इस ट्रेन का स्वागत करने बड़ी संख्या में भाजपा नेता और सांसद तथा संत-महंत उपस्थित रहे। तीन ज्योतिर्लिंगों को जोडऩे वाली फुल एसी ट्रेन का विधिवत सफर आरंभ हुआ।
शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 1 पर मंच बनाया गया, जहां सांसद अनिल फिरोजिया व अन्य लोगों ने ट्रेन का वेलकम किया। ट्रेन के चालक और गार्ड का साफा बांधकर स्वागत किया। उज्जैन से पहला टिकट धनीराम रायकवार ने खरीदा। कार्यक्रम में आचार्य शेखर, चारधाम मंदिर के स्वामी शांतिस्वरूपानंद महाराज, अवधेशपुरी महाराज, वाल्मीकि धाम के उमेशनाथ महाराज सहित अन्य लोग मौजूद रहे। काशी-महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन आईआरसीटीसी द्वारा चलाई जा रही है। यह देश की तीसरी निजी ट्रेन है, जिसमें यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। ट्रेन सप्ताह में तीन बार वाराणसी और इंदौर के बीच संचालित होगी, जिसमें उज्जैन, संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़), बीना, झांसी, कानपुर, लखनऊ/प्रयागराज और सुल्तानपुर के बीच चलेगी।