- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
अंबर कॉलोनी निवासी मृतक संतोष वर्मा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई
उज्जैन 30 मार्च ।उज्जैन की अम्बर कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय संतोष वर्मा की विगत 3 दिन पूर्व माधवनगर अस्पताल में मृत्यु हो गई थी ।
कोरोना के लक्षण पाए जाने पर उक्त व्यक्ति का सैंपल लेकर जांच में भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । संतोष वर्मा बीमार पड़ने के 5 दिन पूर्व नीमच गए थे तथा यहां राजस्थान के लोगों के साथ पार्टी में संपर्क में आये ,लौटते ही उन्हें सर्दी खांसी बुखार हो गया था ।
कोरोना के लक्षण आने के बाद माधव नगर अस्पताल में भर्ती हुए थे जंहा उनकी मृत्यु हो गई ।इस तरह उज्जैन में अब तक कुल 5 व्यक्ति कोरोनावायरस पॉजिटिव निकले है , इनमें से राबिया बी एवं संतोष वर्मा की मृत्यु हो गई है । प्रशासन के निर्देश पर अंबर कॉलोनी को सील कर सर्वे का कार्य किया जा रहा है । क्षेत्र के रहवासीयो से अपील की गई है कि वे अपने अपने घरों में रहें तथा कोरना के लक्षण पाए जाने पर कंट्रोल रूम पर (181 एवं 104) सूचना दें।