- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
अप्रैल फूल: हंसना गए भूल, ये कैसा अप्रैल फूल…
Ujjain News: – कोरोना ने जिंदगी में सन्नाटा घोल दिया, अलमस्तों के शहर में मनहूसियत पसर गई है
उज्जैन. सुबह से शाम और शाम से देर रात तक खिलखिलाने, चहचहाने वाला शहर इस समय सन्नाटे के आगोश में हैं। हर तरफ मनहूसियत पसरी है। कहीं रुदन है, तो कहीं मौत का भय मन में समाया है। ऐसा लगता है, जैसे हम हंसना ही भूल गए हैं। आज का दिन भले ही हास्य-विनोद और व्यंग्य के लिए जाना जाता हो, लेकिन हमारे देश में कोरोना ने रोना घोल रखा है। ऐसे में चंद लाइनों के माध्यम से पत्रिका के आग्रह पर अपै्रल फूल को समझाने का प्रयास किया है अपने चिर-परिचित अंदाज और पहनावे के लिए अलग पहचान रखने वाले शैलेंद्र व्यास (स्वामी मुस्कुराके) ने।
क्वारेंटाइन है दो सप्ताह का शूल, कोरोना है दोगले चायना की भूल।
अफवाहों के बाजार में मत झूल, घर पर ही रहो, मस्ती के साथ कूल-कूल।
सच मानिए कोरोना तो क्या, उसका बाप भी बन जाएगा अपै्रल फूल।
कोरोना के डर से सारी की सारी जवानी चली गई।
ऐसा लगने लगा है अब तो जैसे मोटर से कमानी चली गई।
कोरोना क्या तुम्हारी आंखें, विश्व भर में तुम्हारी बातें ही बातें।
कितनी पब्लिसिटी को तुमने पाया है, चीन की नाली से ड्रेगन भूत निकल आया है।