- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
रामनवमी महापर्व: मनाएं रामलला का जन्मोत्सव, शाम को लगाएं नौ दीप
Ujjain News: – कोरोना को दूर भगाने के लिए उत्सव के रूप में मनाएं यह पर्व
महाराजा दशरथ के घर में ठुमक-ठुमक कर चलने और पैरों में पैंजनियां बजने पर आनंद से विभोर होने वाली माताओं के राजदुलारे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का आज जन्मोत्सव है। मंदिरों में सिर्फ एक-दो पुजारीगण द्वारा ही पूजा करके परंपरा का निर्वाह किया जाएगा, लेकिन इस उत्सव को हम अपने घरों में रहकर आनंद और उल्लास के साथ मना सकते हैं।
महंत डॉ. अवधेशपुरी परमहंस महाराज ने बताया कि इस बार कोरोना के प्रभाव के चलते घरों में रहने यानी लॉक डाउन का फरमान सरकार ने जारी किया गया है, जो हम सभी को मानना ही चाहिए। ऐसे में आने वाले पर्व-त्योहारों को हम अपने घरों में ही मनाएं, वह भी सुरक्षित रूप से। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर दोपहर 12 बजे आरती उतारें, शंख-झालर बजाएं और शाम को घर-आंगन में कम से कम नौ दीप लगाएं। इससे कोरोना संक्रमण से मुक्ति मिलेगी और घर में सुख-शांति का वास होगा।
मानस भवन में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव
क्षीरसागर मानस भवन में श्रीराम का अभिषेक पूजन होगा, दोपहर 12 बजे जन्म आरती केवल मंदिर पुजारी द्वारा होगी। भक्तों का मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। चैत्र मास शुक्ल पक्ष की नवमी पर राम जन्मोत्सव सादगी से मनाया जाएगा। कोई उत्सव नहीं मनाया जाएगा। मानस भवन समिति ने भक्तों से लाकडाउन का पालन करने का अनुरोध किया है।
लॉक डाउन में अखंड पारायण, हारेगा कोरोना
इंदिरा नगर स्थित जय नागेश्वर महादेव बाल हनुमान मंदिर के सामने घर पर रहकर अखंड रामायण का पाठ कर कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना की जा रही है। अखंड रामायण का पाठ 24 घंटे चलेगा, साथ ही हवन भी किया जाएगा। पं. राजेश शर्मा ने बताया जन कल्याण हेतु राम नवमी अवसर पर यह किया जा रहा है। इस दौरान एक मीटर फासला रखकर कम संख्या में पाठ करने वाले बैठते हैं। इनमें किशोर सिंह चंदेल, रघुवीर सिंह बैस, देवेश जोशी, अरुण शर्मा, पवन शर्मा, शिवम शर्मा, जीवन सिंह आंजना व अनिल सोनी का विशेष सहयोग मिल रहा है।
आज शाम ‘आओ एक ज्योत जलाएं
‘आओ एक ज्योत जलाएं अनदेखा दुश्मन कोरोना को इस करुणामयी ज्योत से ढूंढकर मार गिराएं। श्री रामनवमी 2 अप्रैल को शाम 7 बजे दिये जलाएं। यह अपील करते हुए मालीपुरा निवासी देवेन्द्र गेहलोत ने कहा कि एक नए भारत के उदय अवसर श्रीरामनवमी के पावन पर्व पर हम सब मिलकर अपने घरों के द्वार के सम्मुख 9 दीये लगाएं एवं सभी बंधुजनों को इस विशाल आयोजन में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।
कोरोना रूप महादानव को मारकर खत्म करो प्रभु
महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी महाराज ने राम नवमी पर्व के मौके पर सभी शहरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रभु श्रीराम ने राक्षसों, दानवों को मारकर इस सृष्टि की रक्षा की है, उसी प्रकार आज उनके जन्मोत्सव पर हम शहरवासी भी उनसे यही प्रार्थना करें, कि वे कोरोना रूपी महादानव को मारकर खत्म करें और इस संसार के सभी प्राणियों की रक्षा करें।