- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
उज्जैन:सभी वार्डों में डोर-टू-डोर होगी जांच
उज्जैन:नगर निगम क्षेत्र में कोविड-19 की चुनौती से निपटने हेतु उज्जैन नगर के सभी 54 वार्डों में कार्यरत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की 187 आशा कार्यकर्ताओ, महिला एवं बाल विकास विभाग की 375 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा वार्ड के रहवासियों से मिलकर सर्दी, खांसी एवं बुखार के साथ सांस लेने में परेशानी तथा ब्लडप्रेशर, शुगर एवं अस्थमा बीमारी के लक्षण वाले व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित करने हेतु डोर -टू-डोर सर्वे किया जाना है,ताकि उनको अतिशीघ्र उपचार दिलाया जा सके।
इस हेतु नियुक्त सर्वे दल द्वारा अपने-अपने निर्धारित वार्ड में सर्वे किया जावेगा। सर्वे दल को स्थानीय नागरिकों, पुलिस प्रशासन, स्थानीय वार्ड पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा अपेक्षित सहयोग प्रदान किये जाने की अपील की गई है।