- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
कोरोना से बचाव की जानकारी देने के लिए पुलिस ने लगाए वाहन
नॉन स्टॉप प्रचार, शहरवासियों ने कहा- कुछ समझ ही नहीं आ रहा
नगर निगम और पुलिस विभाग की निगरानी में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकधाम एवं बचाव के एहतियात उपायों को जनमानस तक पहुंचाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन क्या इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है उनके इस प्रयास का फायदा लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं। कुछ ऐसा ही नजारा शहर में इन दिनों देखा जा सकता है।
जब अक्षरविश्व की टीम ने शहर के गली-मोहल्लों में प्रचार के लिए घूम रही ई-रिक्शाओं और डीजे वाहनों का जायजा लिया तो यह सच्चाई सामने आई। इस प्रयास में ई-रिक्शा तो सफल साबित हुई जो माइक लगाकर प्रचारकर रही है लेकिन डीजे वाहन पूरी तरह फेल नजर आए। अमूमन पुलिस विभाग के अंतर्गत चलने वाले डीजे वाहन माइक एवं अन्य माध्यमों से प्रचार तो कर रहे हैं
लेकिन इनमें चलने वाले रिकॉर्डिंग तेज आवाज के चलते लोगों को समझ ही नहीं आ रही है। शहरवासियों का कहना है कि डीजे में ईको साउंड होता है जिससे आवाज गूंजती है और वाहन कही खड़े भी नहीं हो रहे जिससे प्रचार में क्या जानकारी दी जा रही है, यह हमें मालूम ही नहीं पड़ पा रहा है।
गौरतलब है शहर में नगर निगम की ओर से ६ ई-रिक्शा और एक बोलेरो कार कोरोना बचाव और लॉकडाउन के दौरान उपलब्ध आवश्यक सेवाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। वे डोर टू डोर जाकर लोगों को इस महामारी से लडऩे के तरीके बता रहे हैं। इधर पुलिस विभाग द्वारा भी डीजे वाहनों को अधिग्रहित किया है जिससे प्रचार किया जा रहा है लेकिन यह प्रयास सराहनीय नहीं है क्योंकि जिन वाहनों से प्रचार किया जा रहा है उसमें आवाज का ध्यान नहीं रखा जा रहा लिहाजा यह लोगों के लिए अनुपयोगी साबित हो रहे हैं।
व्यवस्था शीघ्र सुधारी जाएगी –
इन दिनों शहर में डीजे गाडिय़ों द्वारा प्रचार किया जा रहा है किंतु कई जगह डीजे बजाने में अनियमितता पाई गई है। इन वाहन चालकों को हिदायत देकर शीघ्र व्यवस्था सुधारी जाएगी।
पल्लवी शुक्ला, सीएसपी, कोतवाली