- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सिंहस्थ की सफलता पर हरिद्वार से रिसर्च
सिंहस्थ महाकुंभ की ख्याति के बाद देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार का एक दल उज्जैन पहुंचा। यह दल यहां की सांस्कृतिक और धार्मिक वैभव पर रिसर्च करेगा। इस दल में देशभर के विद्यार्थी शामिल हैं जो यहां पहुंचे हैं। इस दल के सदस्यों ने बाबा महाकाल की इस धरा पर कदम रखते ही पहले तो यहां बाबा महाकाल का जयघोष किया। यह दल करीब एक हफ्ते तक यहां रुकेगा और उज्जैन सहित आसपास के तीर्थ क्षेत्रों का अवलोकन करेगा।
उज्जैन की सांस्कृतिक और धार्मिक वैभव पर रिसर्च के लिए देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार का एक दल गुरुवार को उज्जैन पहुंचा। दल में करीब ७५ से अधिक सदस्य शामिल हैं। इस दल में देशभर के सभी प्रदेशों के विद्यार्थी उज्जैन पहुंचे हैं जो उज्जयिनी को नये दृष्टिकोण से देखेंगे। सिंहस्थ महापर्व की सफलता के बाद इन विद्यार्थियों को उज्जयिनी पर शोध करने और उसे देखने की इच्छा हुई तो हरिद्वार के इस विश्वविद्यालय ने तत्काल ट्रेन की बोगियां बुक करा दीं। विश्वविद्यालय का यह दल बुधवार सुबह हरिद्वार से ट्रेन से निकला था जो आज सुबह उज्जैन पहुंचा।
तीर्थ क्षेत्रों का भ्रमण और यूनिवर्सिटी भी देखेंगे
विद्यार्थी यहां उज्जैन में सभी तीर्थ क्षेत्रों को देखेंगे और यहां की सांस्कृतिक वैभव को परखेंगे। यहीं नहीं वे यहां भगवान श्री महाकाल में भस्मारती और पूजा पद्धति के साथ शक्तिपीठ मां हरसिद्धि के दर्शन कर इसके महत्व को देवभाषा संस्कृत के श्लोकों के बांधेंगे। साथ ही चौबीस खंभा की मां महामाया और महालाया के इतिहास को भी जानेंगे। इनके अलावा राजा भर्तृहरि और मंगलनाथ के साथ सांदीपनि आश्रम पर भी शोध-अध्ययन होगा। इनके अलावा ये विद्यार्थी विक्रम विश्वविद्यालय और पाणिनि संस्कृत विश्वविद्यालय भी जाएंगे और यहां के विद्यार्थियों के साथ इनके प्रोफेसरों और कुलपतियों से मुलाकात कर अन्य विद्वानों से चर्चा कर उनकी क्लास में शामिल होंगे।