- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन:पिछले 2 दिनों में 42 कोरोना पॉजीटिव मरीज ठीक होकर घर गये
उज्जैन जिले में कोरोना वायरस से लड़ाई बड़ी संख्या में लोग स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं। 26 एवं 27 मई को आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज, पुलिस ट्रेनिंग सेन्टर मक्सी रोड तथा अरबिंदो हॉस्पिटल इन्दौर से कुल 42 कोरोना पॉजीटिव मरीज ठीक होकर अपने घर गये हैं।
ठीक होकर घर जा रहे सभी मरीजों ने एक स्वर में कहा है कि कोरोना संक्रमण से डरने की आवश्यकता नहीं है, केवल सावधानी रखना आवश्यक है। सभी मरीजों ने आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज, पुलिस ट्रेनिंग सेन्टर एवं अरबिंदो हॉस्पिटल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य सेवाकार्य में लगे हुए कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें उच्च स्तरीय खानपान व चिकित्सा सेवाएं दी गई।
किसी भी तरह की कोई तकलीफ नहीं होने दी गई। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह डॉक्टरों द्वारा किये गये उपचार एवं कर्मचारियों द्वारा की गई सेवा का प्रतिफल है कि वे आज स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं। विगत दो दिनों में आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज से 24 कोरोना पॉजीटिव मरीज, पुलिस ट्रेनिंग सेन्टर से 16 तथा इन्दौर से दो मरीज बिलकुल स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।