- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
तय तारीख से एक हफ्ते पहले आया, अब तक 56 मिमी बारिश
उज्जैन. बारिश से पहले एक बार फिर सोमवार को गर्मी का असर बढ़ गया। बीते 24 घंटों के भीतर दिन के अलावा रात के तापमान में भी वृद्धि हुई। वहीं मौसम विभाग ने सोमवार को मानसून के आने की घोषणा कर दी। अब अगले 24 घंटों के लिए भी जिले के कई इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। सोमवार को दिनभर 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही।
दिनभर तीखी धूप निकलने के कारण तापमान 2 डिग्री बढ़ गया। सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा, जो सामान्य औसत तापमान से 2.1 डिग्री अधिक है। वहीं रात के तापमान में भी 2 डिग्री की वृद्धि हुई। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा, जो सामान्य औसत तापमान से 0.4 डिग्री कम है। मंगलवार को बादल छाने के साथ बूंदाबांदी और बारिश होने की संभावना है। बीते 24 घंटों के भीतर शहर में बारिश नहीं हुई लेकिन जिले की चार तहसील में बारिश रिकॉर्ड की गई। शहर में अब तक 56.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है।
ये कारण जिनसे मानसून घोषित हुआ
- हवा का रुख लगातार दक्षिण-पश्चिम बना हुआ है। जमीन से 5 किमी की ऊंचाई तक पर्याप्त नमी बनी हुई।
- 1 से 4 जून तक हर दिन पानी गिरा, पिछले तीन दिन से भी शाम को बारिश हो रही है।
-जानकारी मौसम विशेषज्ञ डाॅ. डीपी दुबे के मुताबिक