- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
ईको दीपावली : चाइना को छोड़, मिट्टी के इन दियों को अपनाएं…
दिवाली को लेकर हर जगह तैयारियां चल रही हैं। आधुनिक साधनों के चकाचौंध के बीच आज भी भारतीय परंपरानुसार दीपोत्सव में मिट्टी के दीयों और कलश की खास अहमियत है। वहीं, इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को कुम्हार द्वारा बनाए जा रहे मिट्टी के दियों का इस्तेमाल करने का आग्रह भी किया है।
शहर में मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हार अपने आखिरी चरण में पूरी तैयारियों में जुटे हुए हैं। शहर में मिट्टी के बर्तन और दीयों का कारोबार दीपावली पर चमक उठता है, इसी उम्मीद के साथ न केवल बाजार में दुकानें सजी हुई हैं। शहर में मिट्टी की कमी के बावजुद कुम्हारों के परिवार मिट्टी के बर्तन बनाने और विक्रय के कारोबार से जुड़े हुए हैं, जो इन दिनों पूरे युद्धस्तर पर मिट्टी के बर्तन, दीये, कलश और बच्चों के खिलौने बनाने में लगे हुए हैं।
देशभर में हो रहे विरोध के बावजूद कई जगहों पर अभी भी चाइनिज लाइट, और चाइनिज दीपकों को क्रेज है लेकिन आज भी घरों में पूजा करने के लिए वही विधि विधान द्वारा मिट्टी के बर्तन, दिए और कलश का ही इस्तेमाल किया जाता है और इनकी बिक्री भी उतनी ही ज्यादा होती है। तो लें संकल्प हम चाइनिज को छोड़ देश में निर्मित मिट्टी के दियों के माध्यम से मनाएंगे दीप पर्व।