- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
नाबालिग नौकरानी के साथ होटल में पकड़ाया आबकारी उपनिरीक्षक
उज्जैन। आबकारी विभाग का उपनिरीक्षक को सीएसपी नीलगंगा की टीम ने एक होटल से किशोरी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार नीलगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने पंकज जैन आबकारी उपनिरीक्षक के खिलाफ आवेदन दिया था, जिसमें किशोरी ने लिखा था कि मैं पंकज जैन के घर सफाई व अन्य काम करती हूं। पंकज जैन पिछले 11 माह से दैहिक शोषण कर रहा है और उसने अश्लील वीडियो भी मोबाइल से बनाये हैं।
पंकज आये दिन वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अलग-अलग होटलों में ले जाकर दैहिक शोषण करता है। सीएसपी द्वारा शिकायती आवेदन की जांच के बाद महाकाल, नीलगंगा थाने के पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई। सुबह पंकज किशोरी को लेकर इंदौर रोड़ स्थित मधुबन होटल में पहुंचा जहां से उसे पुलिस ने किशोरी के साथ पकड़ा और उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
ऐसे पकड़ाया उपनिरीक्षक
पंकज सुबह किशोरी को लेकर मधुबन होटल पहुंचने वाला था इसकी जानकारी पुलिस को मिल चुकी थी। पुलिस ने दो जवानों को सिविल ड्रेस में पहले से होटल पहुंचा दिया और जैसे ही पंकज जैन होटल के कमरे में पहुंचा तो अन्य अधिकारी भी होटल आ गये। होटल का रजिस्टर चैक किया तो उसमें पंकज जैन को कमरा देने की इंट्री तक नहीं थी, लेकिन पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसके कमरे में होने की पुष्टि की और कमरे का दरवाजा खुलवाया तो पंकज अपनी अवयस्क नौकरानी के साथ कमरे में मिला।