- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
उज्जैन:शहर में तेजी से पैर पसार रहा है कोरोना, अभी सतर्क नहीं हुए तो परिणाम होंगे गंभीर
रवींद्र नगर-सेठी नगर-दमदमा क्षेत्र के परिवार रोजाना पहुंचते है उसी उद्यान में
उज्जैन। रवींद्र नगर स्थित सार्वजनिक उद्यान में दो कमरे में रहने वाले माली के परिवार के 6 सदस्यों में उसकी सबसे बड़ी लड़की कोरोना पॉजिटिव आई है। कल रात जब टीम उसके घर पहुंची तो उसने आरआरटी को बताया कि वह दमादमा क्षेत्र के अपने सहपाठियों के साथ बगीचे में बैठकर पढ़ती थी। कहीं आती-जाती नहीं थी। उसे कोरोना संक्रमण कैसे हो गया, पता नहीं।
इधर इस उद्यान में सेठी नगर, रवींद्र नगर, दमदमा और इससे जुड़ी कॉलोनियों के सभी आयु वर्ग के लोग रोजाना सुबह एवं शाम आते हैं। उद्यान में जिम के उपकरण लगे होने से काफी भीड़ रहती है। आज सुबह जब लोग उद्यान में पहुंचे तो आश्चर्य की बात तो यह कि किसी ने प्रवेश से रोका नहीं। इसके बाद लोगों को पता चला तो आधे घंटे बाद उद्यान में सन्नाटा पसर गया। युवती परिवार के साथ वहीं रहती है, ऐसे में इनका आना-जाना मुख्य द्वार से होता है। वे उद्यान में सभी जगह आते-जाते हैं। ऐसे में मांग भी उठी कि इस उद्यान को 14 दिन के बंद कर दिया जाए। युवती के पिता ने आरआरटी को बताया कि वह अपनी तीनों बेटियों को स्वयं सर्दी-बुखार होने से टेस्ट कराने के लिए माधवनगर ले गया था। हालांकि अब उद्यान में आने वाले और परिवार के सम्पर्क के लोगों में भय है।
मांग…सैनिटाइज करवाए पूरा उद्यान
रात्रि में युवती को आरआरटी लेकर चली गई थी। इधर आज सुबह यहां नगर निगम की एक गाड़ी उद्यान में बने माली के दो कमरों के आवास तथा मुख्य द्वार को सैनिटाइज करके चली गई। टीम ने करीब 20 फिट के एरिये को सैनिटाइज किया। जबकि क्षेत्रवासियों की मांग थी कि पूरे उद्यान को सैनिटाइज किया जाना चाहिए था क्योंकि इस परिवार की आवाजाही पूरे उद्यान में होती थी।