- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन:परिवार गया बिहार, घर में हो गई लाखों की चोरी
उज्जैन।नागनाथ की गली स्थित डेढ़ माह से सूने पड़े मकान में अज्ञात बदमाशों ने तीसरी मंजिल स्थित छत के रास्ते घर में घुसकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार दोपहर पीएचई से रिटायर्ड कर्मचारी अपने परिवार के साथ बिहार से घर लौटे तो मेनगेट का ताला खोला लेकिन दरवाजा नहीं खुला। यह दरवाजा अंदर से चोरों ने बंद कर दिया था। दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया तो देखा कि सामान बिखरा था और गोदरेज की अलमारी में रखे लाखों के सोने-चांदी के आभूषण व हजारों रुपये नगद चोरी हो चुके थे। मामले में खाराकुआं पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
सतीशचंद्र व्यास पिता देवीशंकर निवासी नागनाथ की गली पीएचई देवास से रिटायर्ड हैं और 25 जून को वह अपने परिवार के साथ उत्तरप्रदेश में बेटी के घर गये और वहां कुछ दिन रुकने के बाद हाजीपुर बिहार में रहने वाले आरपीएफ कांस्टेबल पुत्र दयासागर व्यास के घर पहुंचे। करीब डेढ़ माह बाद मंगलवार दोपहर सतीशचंद्र व्यास परिवार के साथ घर लौटे और मेनगेट का ताला खोलकर दरवाजे को धक्का दिया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
आसपास के एक दो लोगों को बुलाकर मशक्कत के बाद धक्के देकर दरवाजे को खोला गया तो पता चला कि दरवाजा अंदर से बंद था। सतीशचंद्र ने घर में प्रवेश किया और सबसे पीछे वाले कमरे में पहुंचे तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था। गोदरेज की अलमारी खुली थी और उसकी लॉकर में रखे पांच लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने चांदी के आभूषण व 10 हजार रुपये नगद नहीं थे। उन्होंने इसकी सूचना खाराकुआं पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
सिर्फ आभूषण और नगदी पर किया हाथ साफ
तीसरी मंजिल से होकर प्रथम तल पर सबसे पीछे मकान तक पहुंचना आसान नहीं था। संभवत: चोरी की वारदात को रैकी के बाद ही अंजाम दिया गया है क्योंकि चोरों ने गोदरेज का ताला खोलकर लॉकर में रखे सोने के लॉकेट, टीका, बाजूबंद, अंगूठियां, कान के झुमके, टाप्स सहित एक किलो चांदी के बर्तन, सिक्के आदि सहित 10 हजार रुपये नगद पर हाथ साफ किया। इसके अलावा घर के किसी भी कीमती सामान को हाथ नहीं लगाया।