- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
कार्तिक मेला व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को जारी किए दिशा-निर्देश
उज्जैन में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्तिक मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
मेले की व्यवस्थाओं के संबंध मे जारी आदेशों के अनुसार आयुक्त नगर पालिक निगम को मेला क्षेत्र में कंट्रोल रूम की स्थापना कर अधिकारी-कर्मचारियों की तैनाती, मेला क्षेत्र में प्रकाश, पेयजल व सफाई व्यवस्था के निर्देश दिये गये है। इसी तरह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अस्पतालों में उपचार व्यवस्था, एम्बुलेंस मय डॉक्टर, जीवन रक्षक औषधियों सहित चिकित्सा दलों की तैनाती, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को मेला क्षेत्र में विभागीय व्यवस्था, कमाण्डेन्ट होमगार्ड को पर्याप्त मात्रा में नावें, तैराक, लाइफ जैकेट के साथ होमगार्ड बल की तैनाती के निर्देश दिये गये हैं।
इसी प्रकार यातायात प्रभारी अधिकारी को पुलिस प्रशासन के साथ यातायात व्यवस्था, अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कंपनी को मेला क्षेत्र में सतत एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति तथा संभागीय विद्युत निरीक्षक को कार्तिक मेला क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था का परीक्षण करके सुरक्षित विद्य़ुत व्यवस्था का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गये है। प्रशासक महाकालेश्वर मंदिर समिति को भी इस दौरान मंदिर में समुचित व्यवस्था के लिए निर्देश जारी गए हैं।