- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
जम्प रोप की राष्ट्रीय स्पर्धा में शहर के खिलाड़ियों ने जीते 21 पदक
पटना में 22 से 25 अक्टूबर तक हुई राष्ट्रीय जंप रोप प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ियों ने 18 स्वर्ण तथा 3 रजत पदक जीते। कोच मुकुंद झाला ने बताया सौम्या अग्रवाल और सुधांशु गोठवाल ने ट्रीपल अंडर और थ्री मिनट इंडोरेंश में 4 गोल्ड मेडल और टीम इवेंट में तरूशी जैन, ऋषभ कुमावत, सोहेल पटेल, कुलदीप पाटीदार, अंजलि संघवी, इमरान पटेल, श्याम झाला ने 14 स्वर्ण पदक जीते। दिशा गोस्वामी, श्रुति कुमावत, शीतल झाला ने टीम इवेंट में 3 रजत पदक प्राप्त किए।
टीम का नगर आगमन पर मप्र जंप रोप अध्यक्ष संजय ज्ञानी, आनंद पंड्या, संदीप जोशी आदि ने स्वागत किया।