- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
- उज्जैन में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल: दूल्हे ने लौटाए 50 लाख के कैश और सोना, सिर्फ अंगूठी ली
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले चांदी द्वार, बाबा का हुआ पंचामृत अभिषेक
- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
मास्क नहीं लगाया, 94 लापरवाह लोगों पर ₹10700 रुपए का जुर्माना
कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन करने और मास्क पहनने की हिदायत के बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे लोगों पर कोरोना स्क्वाड द्वारा कार्रवाई की जा रही है। लॉकडाउन में रविवार को मास्क नहीं पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर कोरोना स्क्वाड द्वारा 94 लोगों पर ₹10700 का स्पॉट फाइन लगाया गया।
वैन की टक्कर से बाइक चालक घायल
देवास रोड नागझिरी चौराहे पर तेज रफ्तार वैन चालक से बाइक से जा रहे बाफना पार्क निवासी गिरीश राव को टक्कर मार दी। घायल बाइक चालक को नागझिरी पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। वैन क्रमांक एमपी 04 बीसी- 3143 के चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज किया।