- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
माधव पर महाभारत:शिफ्टिंग में छात्राओं की सुरक्षा का हवाला
देवासगेट स्थित 130 साल पुराने शासकीय माधव कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय की शिफ्टिंग को लेकर गर्माई राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार दो दिन चले विरोध प्रदर्शन के बाद गुरुवार को युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के 11 पदाधिकारियों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज कर लिया गया। जिसके कारण गुरुवार को कॉलेज में सन्नाटा रहा और पुलिस की सुरक्षा में सामान की शिफ्टिंग चलती रही।
इधर राज्य शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कालिदास कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं की सुरक्षा का हवाला देते हुए इसे माधव कॉलेज की बिल्डिंग में शिफ्ट किया जा रहा है। जबकि हकीकत यह है कि कालिदास कॉलेज से भी 941 ज्यादा छात्राएं माधव कॉलेज की पढ़ती हैं। ऐसे में यह सवाल उठना भी लाजिमी है कि शिफ्टिंग से पहले इन छात्राओं की सुरक्षा का जिम्मा कौन लेगा?
अंकपात क्षेत्र में राम जनार्दन मंदिर के समीप कालिदास कॉलेज की नई बिल्डिंग बनी है। यह जगह सुनसान इलाके में है। इसलिए उच्च शिक्षा विभाग ने छात्राओं की सुरक्षा का हवाला देकर कालिदास कॉलेज को माधव कॉलेज की बिल्डिंग में शिफ्ट करने और माधव कॉलेज को कालिदास कॉलेज में शिफ्ट करने का आदेश जारी किया है।
वहीं छात्राओं की संख्या की बात करें तो आंकड़े बताते हैं कि कालिदास कॉलेज से ज्यादा छात्राएं माधव कॉलेज में पढ़ती हैं। कालिदास कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं की कुल संख्या 1796 है। जबकि माधव कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं की संख्या 2737 हैं। माधव कॉलेज में नियमित छात्राएं 1337 और स्वाध्यायी छात्राएं 1400 हैं। यानी माधव कॉलेज में 941 छात्राएं अधिक हैं। ऐसे में इन छात्राओं की सुरक्षा भी अहम विषय है।
तोड़फोड़-बलवा सहित कई धाराएं, शाम को जमानत भी
देवासगेट थाना पुलिस ने मप्र युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव बबलू खिंची, एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रितेश शर्मा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंबर माथुर, एनएसयूआई के उज्जैन उत्तर प्रभारी वीरभद्र वर्मा, जिला महासचिव हिमांशु शुक्ल, कॉलेज सचिव बिट्टू चौकसे, यश जैन, पंकज सोलंकी, नागेश्वर परमार, अंकित जाटवा और युवा कांग्रेस के जितेंद्र चौधरी व अभिषेक परमार के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किए। एएसआई जेपी शर्मा ने बताया देर शाम सभी को जमानत भी मिल गई।
बदले की राजनीति कर केस दर्ज करवा रही राज्य सरकार
विरोध प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर प्रकरण दर्ज होने के बाद एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रितेश शर्मा ने कहाकि शहर ही नहीं बल्कि प्रदेश की छात्र राजनीति का केंद्र रहे माधव कॉलेज को शिफ्ट कर भू-माफिया अपने षड्यंत्र को अंजाम देने में लगे हुए हैं। विरोध करने पर बदले की राजनीति कर राज्य सरकार हमारे ऊपर प्रकरण दर्ज करवा रही है। फिर भी हम रुकने वाले नहीं हैं। शिफ्टिंग का विरोध लगातार जारी रहेगा।