- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन:मंगलनाथ के पीछे स्टापडेम पर मिला युवक का शव
उज्जैन।सुबह चिमनगंज थाना पुलिस ने मंगलनाथ मंदिर के पीछे स्थित शिप्रा नदी के स्टापडेम से अज्ञात युवक का शव बरामद किया जिसकी शिनाख्त परिजनों ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर की। पुलिस द्वारा शव का पीएम कराने के बाद मर्ग कायम किया है। स्वदेश पिता कन्हैयालाल चौहान निवासी शांति नगर 13 सितम्बर को लापता हुआ था। उसने आखिरी बार अपने रिश्तेदार से मोबाइल पर बात की और कहीं पार्टी में जाने की सूचना दी थी, जबकि इसी दिन उसके परिजन त्रिवेणी नाका पर रहने वाले रिश्तेदार के यहां श्राद्ध में गये थे। परिजन उसे वहीं पर भोजन के लिये फोन कर बुला रहे थे।
स्वदेश ने कहा था कि मैं दोस्त की बाइक लेकर वहां आऊंगा, लेकिन नहीं आया। उसकी तलाश के बाद परिजनों ने नीलगंगा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और शिप्रा नदी के गऊघाट पाले पर उसकी तलाश भी कराई लेकिन स्वदेश का सुराग नहीं मिला। सुबह चिमनगंज पुलिस को सूचना मिली कि मंगलनाथ मंदिर के पीछे स्थित स्टापडेम के पास नदी में शव पड़ा है। पुलिस ने नदी से शव निकलवाकर जिला चिकित्सालय के पीएम रूम में रखवा दिया जहां तलाश करते हुए स्वदेश के दोस्त पहुंचे और शव देखकर उसके परिजनों को सूचना दी। स्वदेश के छोटे भाई शेखर चौहान ने बताया कि उसका भाई मक्सी रोड उद्योगपुरी में सुपारी फैक्ट्री में काम करता था। उसके दो बच्चे हैं। वह किन परिस्थ्ििातयों में नदी में डूबा और उसकी मृत्यु हुई इसकी किसी को जानकारी नहीं।