- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सराफा बाजार में पुराने नोट से सोना 43000 से 45000 रुपए दस ग्राम। चांदी 55000 रुपए किलो पर बिकने की खबर है। फ्रेश बुलियन मार्केट के एक नंबर भाव सोना केडबरी 31000 रुपए दस ग्राम रवा 30800 रुपए चांदी पाट 44000 रुपए िकलो चांदी टंच 43700 रुपए किलो पर भाव में बनी रही।
उज्जैन सराफा में सोना चांदी का कितना व्यापार हुआ ये तो दक्ष प्रश्न है। कारोबािरयों ने ही पुराने नोट पर व्यापार कर कोई नया रास्ता निकाला जरूर है। सराफा कारोबारी तो देव दीपावली के लग्नसरा की ग्राहकी जीरो बता रहे हैं। नए पुराने के चक्कर में चलता व्यापार जाम हो गया। दीपावली पर फीका कारोबार देव दीपावली पर तो जीरो कारोबार हो गया।
मंिडयां पुराने पेटर्न पर चलेगी, किसान को नकद दाम चाहिए : मंडी कारोबार पुराने पेटर्न पर ही चलेगा। चेक, आरटीजीएस किसान को पसंद नहीं। इसमें अनेक बाधाएं खड़ी है। मंडी बंद सोमवार तक रहने की भी संभावना है। सोयाबीन के डिब्बे कारोबार में 25 रुपए प्लस रहा। सोयाबीन का भरपूर सीजन चल रहा है। एक अनुमान के अनुसार प्रतिदिन 30 हजार करोड़ रुपए का सोयाबीन किसान देशभर में बेच रहे थे। दो दिन की रुकावट में व्यापार जगत को खासा नुकसान उठाना पड़ा। किसान भी उपज बेचने को तैयार लेकिन भुगतान व्यवस्था की डिफिकल्टी ने बंद की िस्थति उत्पन्न कर दी। मप्र की 250 कृिष मंिडयों में यही आलम है। अगर ये चलती तो किसान को फायदा मिलता, मजदूर, हम्माल को मजदूरी मिलती, व्यापारी को लाभ मिलता।
नए नोट से आिर्थक व्यापार में कितना नुकसान व कितना फायदा मिलेगा इस पर जानकार अध्ययन में लगे हैं। खुले तौर पर इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही। देश में मुद्रा की िस्थति बढ़ने लगे जिंसों के भाव बढ़ने लगे, रियल स्टेट में भीड़ भरी खरीदी िबक्री सोना-चांदी की बड़ी बिक्री से ही आिर्थक संतुलन बिगड़ जाता है। ऐसे में नोट बदलने का फैसला देश के लिए एक बड़ी बात है। विश्व में देश आिर्थक विकास की पहली पायदान पर खड़ा करने के लिए किए जा रहे बदलाव कारगर होंगे। लोगों को रोजगार मिलेगा व्यापारी को व्यापार किसानों को उपज के बेहतर दाम मिले ये ही तो नया बदलाव माना जाएगा।
उज्जैन लोहा बाजार | टेस्टेड सरिया 3400 रुपए प्रति िक्वंटल। खली के भाव| उज्जैन खली 1450 से 1500 प्रति 70 किलो, कपास्या 2300 से 2500 रुपए। खली खामगांव 2300 से 2600 रुपए प्रति 100 किलो।