- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
बिगड़े मौसम से शरीर का तापमान असंतुलित, लक्षण कोरोना जैसे पर संक्रमण नहीं
सात दिन में रात का पारा 2.4 डिग्री चढ़ गया जबकि दिन के तापमान में उतार, चढ़ाव दिखाई दिया। पश्चिमी विक्षोभ के आने पर तापमान में बढ़ोतरी होती है जबकि उसके लौटने पर गिरावट दर्ज की जाती है।
मौसम विभाग भोपाल के राडार प्रभारी वेदप्रकाश के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गर्मी बढ़ रही है। एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के आने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। यही वजह है कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह में सर्दी की जगह तपन महसूस हो रही है। जीवाजी वेधशाला के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री दर्ज किया, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.3 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री था।
तीन नवंबर को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया था। सात दिन में यानी 9 नवंबर को न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री बढ़ोतरी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभ मंडल की पछुवा हवा के बीच एक टर्फ के रूप समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर धुरी बनाते हुए सक्रिय है। 11 दिसंबर से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना बनी हुई है।