- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
महाकालेश्वर मंदिर में खुदाई में मिली 1000 साल पुरानी दीवार
खुदाई के दौरान करीब 20 फीट नीचे मिली नक्काशी वाली 1000 साल पुरानी दीवार
उज्जैन. बाबा महाकाल के मंदिर परिसर में चल रही खुदाई के दौरान के प्राचीन दीवार मिली है। दीवार पर नक्काशी की हुई है और इस दीवार के मिलने के बाद खुदाई का काम रोक दिया गया है। मंदिर प्रशासन को जब मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान दीवार मिलने की सूचना मिली तो मंदिर प्रशासन समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और पुरातत्व विभाग को भी इसके बारे में सूचना दी। बताया जा रहा है कि जो दीवार खुदाई के दौरान मिली है वो करीब 1000 साल पुरानी है।

करीब 20 फीट नीचे मिली प्राचीन दीवार
दरअसल महाकाल मंदिर परिसर में विस्तारीकरण के लिए खुदाई का काम किया जा रहा है। शुक्रवार को जब मंदिर परिसर में खुदाई की जा रही थी तो करीब 20 फीट नीचे खुदाई के दौरान पत्थरों की एक प्राचीन दीवार काम कर रहे लोगों को नजर आई उन्होंने तुरंत मौके पर मौजूद लोगों को इसके बारे में बताया और इसके बाद मंदिर प्रशासन तक बात पहुंची। दीवार मिलने के बाद खुदाई का काम रोक दिया गया है। मौके पर पहुंचे मंदिर के ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद शंकर व्यास ने मंदिर में खुदाई के दौरान प्राचीन दीवार मिलने की पुष्टि करते हुए मीडिया को बताया कि मुगलकाल में मंदिर को नष्ट किया गया था और बाद में मराठा शासकों के समय मंदिर का फिर से निर्माण कराया गया था। अंदेशा है कि जब मंदिर को ध्वस्त किया गया था तब मंदिर का प्राचीन हिस्सा जमीन में दबा रह गया होगा और बाद में उसी ऊपर नया निर्माण हो गया होगा। अवशेष किस काल का है और दीवार पर किस तरह की शिल्प है इसके बारे में पुरातत्व विभाग ही कुछ बता सकता है। पुरातत्व विभाग को मंदिर के आसपास खुदाई करानी चाहिए।