- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
एक जनवरी को प्रायोगिक, 10 से स्नातक अंतिम वर्ष की कक्षाएं शुरू करेंगे
काॅलेज में कक्षाएं चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएंगी। एक जनवरी को प्रायोगिक कक्षाएं, 10 जनवरी से स्नातक अंतिम वर्ष और स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर की कक्षाएं और 20 जनवरी से सभी शेष कक्षाएं शुरू होंगी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह बात कही। उन्होंने कहा विभाग केंद्रीय अध्ययन मंडल का गठन और पाठ्यक्रमों को रोजगारोन्मुखी बनाने का काम कर रहा है।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने कहा कोरोना संक्रमण के दौरान विभाग ने विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं हो, इसके लिए यूजी-पीजी के संकायों के लेक्चर ऑडियो और वीडियो के जरिए तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड किए हैं। यू-ट्यूब चैनल पर ढाई लाख विद्यार्थियों ने इन्हें पसंद किया है।
डॉ. यादव गत दिवस मंत्रालय भोपाल में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय और निजी महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन प्रवेश का एक और अवसर प्रदान किया जा रहा है। नए आवेदकों के लिए 31 दिसंबर को सुबह 11 बजे से रात 12 बजे तक एक दिन के लिए ऑनलाइन पंजीयन के लिए प्रवेश पोर्टल खाेला जाएगा।