- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन:1 क्विंटल से अधिक गांजे के साथ पकड़ाये 4 तस्कर
उज्जैन। खाचरौद पुलिस ने तीन स्थानों पर घेराबंदी करते हुए एक क्विंटल से अधिक गांजे के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर गांजे के अलावा एक कार भी बरामद की है। एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ला ने बताया कि खाचरौद पुलिस को बीती रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में गांजे की तस्करी हो रही है जिसके बाद खाचरौद पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर तस्करों की तलाश शुरू की जिसमें से एक टीम ने नागदा भीकमपुर रोड़ पर मारूति वैन रोककर तलाशी ली जिसमें 36 किलो गांजा कीमत 9 लाख रुपये का बरामद हुआ। इसी प्रकार नागदा खाचरौद बायपास पर दूसरी टीम ने क्रेटा कार को रोककर तलाशी ली जिसमें रखा 58 किलो गांजा कीमत 14 लाख 50 हजार का बरामद हुआ वहीं जावरा खाचरौद रोड़ फर्नाजी मंदिर के सामने भी बाइक पर जा रहे बदमाशों को रोककर उनके पास से 20 किलो गांजा कीमत 5 लाख का बरामद हुआ। तीनों मामलों में कुल 114 किलो अवैध गांजा कीमत 28 लाख का बरामद हुआ साथ ही दो कारें व एक बाइक बरामद की गई।
नागदा और खाचरौद में बेचना था गांजा
एएसपी आकाश भूरिया ने बताया कि पकड़ाए गांजा तस्कर नागदा क्षेत्र के रहने वाले है। गांजा कहां से लाए थे इस बारे में पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि अवैध गांजा नागदा और खाचरौद में बेचना था।