- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
- शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला से सजे बाबा महाकाल: तड़के भस्म आरती में भक्त हुए भाव-विभोर, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा परिसर!
- उज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ बना नया फूड हब: CM ने किया था उद्घाटन, शाम 5 से रात 10 बजे तक लगेंगे फूड स्टॉल्स
- उज्जैन में चेटीचंड पर भव्य शोभायात्रा: CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, झूलेलाल के जयकारे गूंजे
कलेक्टर के आदेश के परिपालन में महाकाल मन्दिर में 9 अधिकारियों ने चार्ज लिया
प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से श्री महाकालेश्वर मन्दिर की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से सम्पादित करने के लिये आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से 11 अधिकारियों को 12 नवम्बर को आदेश जारी कर कार्य सौंपा गया था। इन अधिकारियों ने कलेक्टर संकेत भोंडवे के आदेश के परिपालन में मंगलवार 15 नवम्बर को श्री महाकालेश्वर मन्दिर में प्रशासक रजनीश कसेरा के समक्ष अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
प्रशासक रजनीश कसेरा ने यह जानकारी देते हुए अवगत कराया कि जिन अधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण किया है, उनमें सर्वश्री डिप्टी कलेक्टर अवधेश शर्मा, जनसम्पर्क विभाग के संतोष उज्जैनिया, भू-अभिलेख सहायक अधीक्षक सतीश व्यास, अतिरिक्त लोक अभियोजक मनोज पाठक, सहायक यंत्री लोक निर्माण विभाग सीताराम सोनी एवं उपयंत्री ए.के.दुबे, सहायक कोषालय अधिकारी बहादुरसिंह राणावत, मेप आईटी के सुमन्त सन्नीग्रही, खाद्य विभाग के शैलेष गुप्ता हैं। उक्त समस्त अधिकारी प्रशासक के दिशा-निर्देशन में कार्य सम्पादित करेंगे एवं समय-समय पर सौंपे गये अन्य दायित्वों का निर्वहन भी करेंगे।