- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
विजय के भाई को पैसों का तकाजा करने विकास प्राधिकरण पहुंचा था सूदखोर
पप्पू धाकड़ ने पैसे नहीं देने पर मारपीट की धमकी दी थी : जयसिंह
विकास प्राधिकरण के प्यून विजय सोलंकी की मौत के मामले में उसके भाई जय सिंह ने नया खुलासा किया है। उसका कहना है कि पप्पू धाकड़ नामक सूदखोर प्राधिकरण में उसके पास आया और भाई से वसूली की बात की। उसे बाहर ले गया और धमकी दी कि तेरे भाई के साथ मेरा लेनदेन है। अगर पैसा नहीं दिया तो उसके साथ मारपीट हो सकती है। तू समझा दे, वर्ना बाद में मत कहना। जयसिंह का कहना है कि यह जानकारी भी उसने पुलिस को कल दे दी है। पुलिस ने बयान दर्ज करने की बात कही है। आज 11 बजे तक बयान लेने कोई नहीं आया था। गौरतलब है कि बुधवार को प्यून विजय सोलंकी ने आत्महत्या कर ली थी।
भाई घबराया घर पहुंचा था : जयसिंह का कहना है कि भाई के बच्चों ने बताया कि विजय घबराया हुआ घर आया था। उसने पत्नी और बच्चों से कहा कि मुझे पैसे देने हैं। नहीं तो वे लोग छोड़ेंगे नहीं। इसके बाद वह बैंक की पासबुक भी चेक करने लगा था। उसकी इस घबराहट से लगता है कि पैसे के लिए सूदखोरों ने उसे धमकाया था।
आज यूडीए में बैठक : आज शाम 4 बजे मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय सोजान सिंह रावत ने सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की बैठक बुलाई है जिसमें वे पूर्व में अपनी बात को दोहराते हुए पुन: उनसे चर्चा करेंगे की बाहरी व्यक्तियों के दबाव में ना आए गंभीर समस्या आने पर कार्यालय प्रमुख शाखा प्रमुख को अवश्य बताएं।