- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
एएसआई की बहू ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मानसिक स्थिति कमजोर थी, पति करता है ठेकेदारी
उज्जैन। नवाखेड़ा पुलिस कॉलोनी में रहने वाली एएसआई की बहू ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इसकी सूचना नानाखेड़ा पुलिस को दी।
पुलिस ने बताया कि उषा पति दिनेश उम्र लगभग (35 वर्ष) ने चद्दर से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि महिला के ससुर राजौरिया शाजापुर में एएसआई के पद पर पदस्थ हैं। पति ठेकेदारी करता है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाया और पीएम के लिये जिला चिकित्सालय पहुंचाया। बताया जाता है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसने किन कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की इसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।