- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
समझौते के लिए धमका रही महिला पुलिसकर्मी
मामला प्रेमी द्वारा प्रेमिका को पानी से जलाने का
उज्जैन। लव मैरिज के बाद प्रेमिका को प्रताडि़त करने वाले युवक से समझौता करने के लिए नीलगंगा थाने की पुलिसकर्मचारी धमका रही है। पीडि़ता प्रिया ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए आरोप लगाया कि मंगलवार को नीलगंगा थाने की महिला पुलिसकर्मी कुसुम चौहान ने छह बार फोन लगाया और समझौते के लिए दबाव बनाया। उसका कहना है कि वह उन्हें बता चुकी है कि पिताजी के आने के बाद मामले में आगे का फैसला लेगी। परन्तु वह बार -बार फोन पर धमका रही है। उसके वकील से भी बदतमीजी कर रही है। प्रिया ने पुलिसकर्मी और उसके वकील को धमकाने का आडियो भी पत्रकारों को दिया है।
जमीन गिरवी रखकर 65 हजार रुपए दहेज में दिए फिर भी किया प्रताडि़त
उज्जैन। सुलोचना लोधा निवासी हरिओम विहार कॉलोनी की 2018 में रामेश्वर से शादी हुई थी। शादी के बाद पति द्वारा दहेज में दो लाख रुपयों की मांग की जा रही थी। सुलोचना के पिता ने जमीन गिरवी रखकर 65 हजार रुपये दिये बावजूद इसके रामेश्वर द्वारा और रुपये मांगे गये और दहेज नहीं देने पर मारपीट कर प्रताडऩा दी। पुलिस ने रामेश्वर के खिलाफ धारा 498 ए के तहत प्रकरण दर्ज किया है।