- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
छत से घर में घुसकर बदमाशों ने आभूषण व मोबाइल चुराये
शंका में दो बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
उज्जैन। कार्तिक चौक स्थित सूने मकान की छत के रास्ते से घर में घुसे बदमाशों ने दो अलमारियों के लॉकर तोड़कर आभूषणों के साथ दो मोबाइल भी चोरी कर लिये। फरियादी ने शंका में बदमाशों के नाम पुलिस को बताये जिन्हें हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने बताया कि रिजवान पिता अब्दुल वहीद निवासी कार्तिक चौक अपने परिवार के साथ बारात में 26 फरवरी को इंदौर गया था। वहां से लौटा तो चाची ने बताया कि अलमारी की लॉकर खुली है, सामान भी बिखरा पड़ा है। लॉकर में रखे आभूषण चोरी हो गये हैं। रिजवान ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने दो अलमारियों के लॉकर खोलकर सोने चांदी के आभूषण के अलावा दो मोबाइल भी चोरी किये हैं। उसने शंका में बदमाशों के नाम पुलिस को बताये। पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। बताया जाता है कि एक बदमाश रिजवान का पड़ोसी है जिसने घर की रैकी कर अपने दोस्तों को बुलाया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।