- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
संक्रमण के बीच मरीजों को बंधाई हिम्मत:कोविड मरीजों की सेहत जानने के लिए PPE किट में अस्पताल पहुंचे उज्जैन कलेक्टर
जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों के आंकड़े रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। 10 लाख से कम आबादी वाले शहर उज्जैन में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। इस बात को लेकर न सिर्फ CM शिवराज सिंह चौहान, बल्कि उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह भी लगातार कोशिश कर रहे हैं कि किसी भी तरह शहर को संक्रमण से बचाया जा सके। इसी को लेकर बुधवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने माधव नगर अस्पताल के कोविड वार्ड में PPE किट पहनकर मरीजों का हाल जाना। साथ ही अस्पताल की व्यवस्था भी देखी। अस्पताल में 50 से अधिक कोविड संक्रमित मरीज भर्ती है।
कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा लगातार कोविड पेशेंट की संख्या बढ़ रही है और ऐसे में व्यवस्थाओ को सुधार कर हल निकालने होंगे। कलेक्टर ने बताया कि माधव नगर अस्पताल में कुछ ऐसे मरीज है जिन्हें होम आइसोलेट किया जा सकता है लेकिन वे यहां भर्ती है। ऐसे में व्यवस्था ठीक करने के लिए कहा गया है। उज्जैन में 800 बेड की व्यवस्था है और देवास के अमलतास अस्पताल को भी रिजर्व में रखा गया है।
कोरोना महामारी के अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा मंगलवार को मेडिकल बुलेटिन में देखने को मिला। जहां उज्जैन में 123 मरीज मिलने की पुष्टि की गई। अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6924 पर पंहुच गया। पिछले 14 दिन में 1118 मरीज मिले तो तो वहीं अप्रैल के छह दिन में 563 मरीज मिल चुके है।