- तराना में दो दिन हिंसा और तनाव के बाद हालात सामान्य: आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ में बसें-कारें जलीं, 19 गिरफ्तार; पुलिस तैनाती जारी
- 77वें गणतंत्र दिवस के लिए उज्जैन तैयार: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव फहराएंगे तिरंगा, कार्तिक मेला ग्राउंड में पहली बार होगा जिला स्तरीय आयोजन
- महाकाल मंदिर में शनिवार तड़के खुले पट, भस्म आरती में साकार रूप में दिए बाबा ने दर्शन
- बसंत पंचमी पर सांदीपनि आश्रम में विद्यारंभ संस्कार, भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली में गूंजे पहले अक्षर
- बसंत पंचमी पर महाकाल दरबार पीले रंग में सजा, आज से होली तक रोज अर्पित होगा गुलाल
अभी तो जारी है लड़ाई:इंदौर-देवास, बड़नगर-उज्जैन के लोग सुबह से खड़े थे
ऑक्सीजन के लिए मारामारी शुरू हो गई है। हालात यह है कि शुक्रवार शाम अगर पुलिस तपोभूमि ग्राम गंगेड़ी स्थित प्लांट पर नहीं पहुंचती तो परिजनों का फूटा आक्रोश उग्र रूप धारण कर चुका था। यहां इंदौर, देवास, मक्सी, तराना, बड़नगर तक से परिजन दिनभर से खड़े थे। बावजूद शाम 6 बजे तक किसी को भी एक सिलेंडर भी रिफिल करके नहीं दिया जा रहा था।
गंगेड़ी के भास्कर प्रतिनिधि धर्मेंद्र बागबान के अनुसार लोग परेशान हो रह थे और निजी अस्पतालों के वाहनों में सिलेंडर हाथोंहाथ भरकर जा रहे थे। देवास के नीतेश ने बताया वे दोपहर 12 बजे से खड़े हैं। उनका पेशेंट अमलतास में भर्ती है। कई बार कर्मचारियों के हाथ जोड़े, मगर नहीं का भी यही दर्द था। प्लांट संचालक जयंत वैद्य ने बताया हम और हमारे कर्मचारी 24 घंटे जुटे हैं। हमें प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ चलना पड़ता है। लोग थोड़ा सब्र रखें।
शाम 6 बजे प्लांट पर विवाद की सूचना मिलने पर पहुंची नानाखेड़ा पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। अफसरों ने संयम रखकर सबकी बात सुनकर भरोसा दिलाया कि बगैर सिलेंडर के कोई वापस नहीं भेजा जाएगा। बस आप लोग कतार लगा लीजिए। इस पर लोग शांत हुए। बमुश्किल एक घंटे के भीतर करीब 90 लोगों को सिलेंडर भरकर रवाना किया गया।