- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
जिंदगी लॉक पेट्रोल अनलॉक
पांच राज्यों में चुनाव निपटते ही पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को उज्जैन में पेट्रोल के दाम में 26 पैसे की बढ़ोतरी हुई और कीमतें रिकॉर्ड 100.51 रु. पर जा पहुंची। डीजल 91.36 रु. हो गया। नई दरें बुधवार सुबह 6 बजे से लागू होंगी। आजादी के समय पेट्रोल के भाव 27 पैसे प्रति लीटर थे।
व्यक्ति की औसत आय व पेट्रोल के भाव का अनुपात देखें तो यह 1% ही है। 1947 में पेट्रोल 27 पैसे और मासिक कमाई 23 रु. थी। अभी औसत आय 11 हजार व पेट्रोल 100 है, यानी वही 1% का अनुपात।
इंदौर का पहला पंप किबे कंपाउंड में था
इंदौर पेट्रोल डीलर्स कमेटी के पारस जैन बताते हैं कि पहला पंप किबे कंपाउंड में जेजे शर्मा का था। बड़ा गणपति पर मेरे परिवार का पंजाब ऑटो मोबाइल पंप था। 1985 तक शहर में मुश्किल से 400 लीटर प्रति दिन पेट्रोल की बिक्री होती थी, लेकिन 1990 के बाद से ये तेजी से बढ़ी। पहले पेट्रोल-डीजल पर सब्सिडी भी थी, अब तो मूल कीमत से कहीं ज्यादा इस पर टैक्स लग रहा है।