- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
उज्जैन में भी मिला था डेल्टा प्लस वैरियंट:कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मई में 2 मरीज मिले थे
देश में डेल्टा प्लस वैरियंट ने चिंता बढ़ा दी है। दावा है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मई माह में उज्जैन में डेल्टा प्लस वैरियंट दस्तक दे चुका था। इसका खुलासा कलेक्टर आशीष सिंह ने किया है। कलेक्टर का कहना है कि मई माह में जब कोरोना चरम पर था, तब दंपती में डेल्टा प्लस वैरियंट की पुष्टि हुई थी। इनमें से पति को टीका लग चुका था। इस कारण वह ठीक हो गया, जबकि उसकी पत्नी ने टीका नहीं लगवाया था, उसकी एक हफ्ते में मौत हो गई।
कलेक्टर ने बताया कि जिन मरीजों में यह वैरियंट मिला था, उनकी कॉन्टैक्ट हिस्ट्री निकाली। इनके परिजन और मिलने वालों पर नजर बनाए हुए हैं। कॉन्टैक्ट में आने वालों की भी जांच कराई गई। हालांकि किसी में भी नया वैरियंट नहीं मिला।
नोडल अधिकारी डॉ. रौनक ने बताया कि 17 मई को संक्रमित मिले दंपती में नया वैरियंट मिला था। 6 दिन बाद यानी 23 मई को महिला मौत हो गई। वहीँ, 18 मई को भी डेल्टा प्लस वैरियंट वाला दूसरा मरीज यानी महिला का पति मिला, वह ठीक हो गया। बड़ी बात है कि मरने वाले मरीज ने वैक्सीन का एक भी डोज नहीं लगवाया था, जबकि स्वस्थ होने वाला मरीज टीका लगवा चुका था।