- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
मौतों के बाद पानी में हद तय:रामघाट पर रिंग की बेरिकेडिंग से आगे स्नान की अनुमति नहीं
रामघाट पर स्नान के लिए आए यात्रियों को डूबने से बचाने के लिए अब होमगार्ड ने नए उपाय किए हैं। नदी में स्नान के लिए सुरक्षित स्थान पर हदबंद कर दी है। इसके आगे स्नान की अनुमति नहीं होगी। निगरानी के लिए नाव की संख्या बढ़ाकर 3 कर दी है। जवानों की संख्या भी बढ़ाने के साथ महिला गार्ड भी तैनात की हैं। नृसिंहघाट से सुनहरी घाट तक के हिस्से को 5 भागों में बांट कर हर भाग में 2 जवानों की जिम्मेदारी तय की गई है। यदि उनके हिस्से में कोई हादसा होता है तो उसके लिए उनसे जवाब-तलब किया जाएगा। रामघाट पर स्नान के दौरान यात्रियों के डूबने की घटनाएं रोकने के लिए नए उपाय शुरू हो गए हैं। इस महीने डूबने से रामघाट पर तीन और मंगलनाथ घाट पर एक की मौत हो चुकी है। रामघाट और उससे लगे अन्य घाटों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने की जिम्मेदारी होमगार्ड और पुलिस की है। रामघाट पर पुलिस सहायता केंद्र भी है। जहां से एनाउंसमेंट कर यात्रियों को सूचनाएं दी जा सकती हैं। सुरक्षा के लिए होमगार्ड के तीन शिफ्ट में 12 जवान व पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद हादसे हो रहे हैं।
होमगार्ड की 2 नाव भी बचाव के लिए है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते होमगार्ड के जिला कमांडेंट संतोष जाट ने गुरुवार से व्यवस्थाओं में बदलाव शुरू किए हैं। घाट पर लाइफ बॉय रिंग्स की हदबंदी की गई है। इस सीमा के आगे स्नान पर रोक रहेगी। यात्रियों को इसके भीतर ही रहना होगा। लाइफ बॉय रिंग की दीवार खड़ी हो जाने से यात्रियों के लिए भी सुरक्षा रेखा तय हो गई है। वे स्वयं भी इसके आगे नदी में नहीं जाएंगे।
शिप्रा के घाटों को 5 भागों में बांटकर जिम्मेदारी तय की
नृसिंहघाट से सुनहरी घाट पर शिप्रा को 5 हिस्सों में बांट कर हर भाग के लिए 2 जवानों की जिम्मेदारी तय की है। कोई हादसा होता है तो उक्त अवधि में तैनात दोनों जवानों से जवाब-तलब किया जाएगा। जवान एक दूसरे पर जिम्मेदारी नहीं डाल सकेंगे। महिलाओं के लिए महिला जवान भी तैनात की गई हैं।
तीन शिफ्ट में जवानों की संख्या 15 कर दी है। इसके अलावा राहत-बचाव दल की क्विक रिस्पांस टीम भी घाट पर रहेगी। पर्व त्योहार पर अतिरिक्त जवान लगाए जाएंगे। घाट पर एक और नाव बढ़ाकर संख्या 3 कर दी है। एक नाव नदी में तैनात रहेगी तथा यात्रियों की निरंतर निगरानी करेगी, आपात स्थिति में इसमें तैनात जवान मौके पर पहुंचेंगे।
शनिवार को कैंप लगेगा
शनिवार को रामघाट पर होमगार्ड कैंप भी लगाया जाएगा ताकि घाट पर सुरक्षा के लिए सुझाव लेकर व्यवस्था में सुधार किया जा सके। नागपंचमी और श्रावण सोमवार के मौके पर भी घाट पर अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी।
यह इंतजाम भी जरूरी
रेलिंग- घाट पर स्नान प्लेटफार्म पर रेलिंग लगाई जाना जरूरी है।
एंबुलेंस- घाट पर एक एंबुलेंस मय चिकित्सक तैनात की जाना चाहिए।
सफाई- नदी में प्रदूषण करने वालों की रोकथाम के उपाय व सफाई।
स्नान घाट- स्नान के स्थान तय करें।