- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
महाकाल में पुजारी ने मंदिर कर्मचारी को पीटा
उज्जैन। महाकाल मंदिर में बुधवार तड़के भस्मारती में प्रवेश को लेकर हुए विवाद में एक पुजारी ने मंदिर कर्मचारी को पीट दिया। मामले में महाकाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी वरिष्ठ पुजारी पं. प्रदीप गुरु का पुत्र है। इधर, आरोपी पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। थाने में शिकायती आवेदन दिया गया है।
घटना सुबह 4.30 बजे की है। पुलिस के अनुसार यश पुजारी अपने कुछ यजमानों को लेकर नैवेद्य द्वार से नंदीहॉल में जा रहा था। इसी दौरान मंदिर कर्मचारी सिद्घार्थ छोकर भी कुछ वीआईपी को लेकर यहां से प्रवेश करने लगा। पहले भीतर जाने को लेकर यश और सिद्घार्थ में कहासुनी हो गई। साथ आए लोगों ने समझाइश देकर मामला शांत कराया। हालांकि पूजन के बाद परिसर में आने पर दोनों में फिर विवाद हो गया। आरोप है कि पुजारी यश ने सिद्घार्थ के साथ जमकर मारपीट की और अपशब्द कहे। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर में हड़कंप मच गया। तत्काल अफसरों ने घटना की जानकारी ली। सिद्घार्थ की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट और अपशब्द कहने का प्रकरण दर्ज किया है। इधर, पुजारी का कहना है कि मारपीट की शुरुआत मंदिर कर्मचारी ने की थी। बावजूद उसने झूठा प्रकरण भी दर्ज करा दिया। पुलिस को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
दिनभर चलते रहे सुलह के प्रयास
आरोपी के पिता पं. प्रदीप गुरु वरिष्ठ पुजारी हैं। देश-दुनिया के उनके नामचीन यजमान हैं। सूत्र बताते हैं कि मामले में दिनभर सुलह के प्रयास भी चलते रहे। हालांकि सुलह नहीं हो पाई। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।