- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
OMG-2 शूटिंग से पहले विवाद:महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को रोका, शूटिंग के पहले प्रशासन और पुजारियों में ठनी
OMG-2 की शूटिंग महाकाल मंदिर में हो रही है। यहां सुबह से ही पुरोहितों और पुजारियों को प्रवेश करने से रोक दिया गया था। इसके बाद गेट नंबर 4 और 5 से श्रद्धालुओं को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। पुजारियों-पुरोहितों ने मंदिर प्रशासन की इस कार्रवाई को अनुचित बताया। गेट नंबर 4 से शीघ्र दर्शन और अन्य नियमित लोगों के आने की व्यवस्था है। लेकिन, यह गेट थोड़ी-थोड़ी देर में बंद किया जा रहा है।
250 रुपए देकर जल्दी दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को भी कई बार रोका गया। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के बाद बाहर निकल कर ओंकारेश्वर मंदिर के दर्शन भी श्रद्धालुओं को नहीं करने दिए जा रहे हैं। यहां फिल्म की ओर से बाउंसर-गार्ड तैनात किए गए हैं, जो श्रद्धालुओं को वहां से आगे जाने के लिए कह रहे हैं।
शूटिंग शुरू होने के पहले ही महाकाल मंदिर में जमकर विवाद शुरू हो गया है। शनिवार सुबह करीब 10.20 बजे अक्षय कुमार महाकाल मंदिर पहुंचे। लेकिन उनके पहुंचने के पहले ही मंदिर की कई व्यवस्थाओं को बदल दिया गया। श्रद्धालुओं की शीर्घ दर्शन की व्यवस्था को बार-बार बदला गया। यहां कई बार श्रद्धालुओं को रोका गया। तो कई बार गेट बंद कर दिए गए। सुरक्षा गार्डों ने भी श्रद्धालुओं से बदसलूकी की।
पुरोहितों-पुजारियों ने कहा- पूजा कौन कराएगा
पुरोहितों और पुजारियों को भी मंदिर में प्रवेश के पहले ही रोक दिया गया। इसे लेकर उन्होंने महाकाल मंदिर समिति के सहायक प्रशासक पूर्णिमा सिंगी और मूलचंद जूनवाल के सामने आपत्ति जताई। कहा- हमें क्यों इस परेशानी का हिस्सा बना रहे हैं। शूटिंग अपनी जगह चलने दी जाए, हमें अपना नित्य का काम करने दिया जाए। हमें रोक दिया है तो श्रद्धालुओं की ओर से पूजा पाठ कौन कराएगा। हालांकि, सिंगी ने कहा कि गेट नंबर 4 से शीघ्र दर्शन और अन्य नियमित लोगों के आने व्यवस्था है। लेकिन, यह गेट थोड़ी-थोड़ी देर में बंद किया जा रहा है।
कलेक्टर ने बोले- सब कुछ सामान्य
कलेक्टर आशीष सिंह ने इस मामले में मीडिया से चर्चा में कहा कि श्रद्धालुओं के दर्शन में किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जा रही है। प्रोटोकॉल दर्शन में थोड़ा फेरबदल किया गया था। पंडे-पुजारियों को मंदिर में आने में हो सकता है शुरु में दिक्कत आई हो, लेकिन ये फिल्म बड़ा विषय है, इससे उज्जैन में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसे लेकर एक-दो लोग विरोध करा रहे हैं, लेकिन उनकी बातों में कोई सच्चाई नहीं है।