- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन:ओह माय गॉड…महाकाल मंदिर में लगे ठेले…
श्रद्धालु करने लगे पेड़ों की पूजा, सेट्स देखकर दर्शनार्थी अचंभित…
उज्जैन।महाकाल मंदिर परिसर में आने वाले तमाम दर्शनार्थियों के मुख से भगवान की जय जय कार के साथ यह भी निकल रहा है कि ओह माय गॉड यह क्या मंदिर के अंदर अब ठेले भी खड़े होगे। वहीं परिसर के अंदर पेड़ों पर सप्तरंगी धागा (मौली) बांधने में जुट गए है।
ओह माय गॉड-2 फिल्म की शूटिंग के लिए महाकाल मंदिर में फिल्म प्रोडक्शन हाउस द्वारा मंदिर के बाहर का दृश्य निर्मित करने के लिए अलग-अलग सेट्स तैयार किए गए है। इसमें बाजार का दृश्य दिखाने के उद्देश्य से आमदिनों में सड़कों पर खड़े रहने वाले ठेले और लारियों को मंदिर परिसर में खड़ा कर दिया गया है।
ऐसे श्रद्धालु जिन्हें पता नहीं है कि यह फिल्म की शूटिंग के लिए किया जा रहा हैं वे ठेलों को देखकर आश्चर्य में पड़ रहे हैं। बता दे कि जिला प्रशासन ने ओह माय गॉड की शुटिंग के लिए 11 लोकेशन की अनुमति दी है। इसमें महाकाल मंदिर का परिसर भी शामिल है। इसके लिए प्रोडक्शन हाउस को शर्तों का पालन करना होगा।
शूटिंग के लिए मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बनाने के लिए अलग तरह से साज सज्जा की गई है। इसमें परिसर के प्राकृतिक पेड़ों को मौली के साथ सजाया है तो पेड़ों पर पूजन के नारियल दिखाने के लिए लाल कपड़े में मिट्टी से बने नारियलों को लटका दिया गया है। फिल्म शूटिंग के लिए की गई इस सजावट से अनजान बाहर से आए श्रद्धालु मंदिर में पेड़ों के पूजन की परंपरा मानकर अपनी ओर से पूजा करने जुट जाते है। इसके लिए वे पेड़ की परिक्रमा करने के साथ-साथ उस पर मनोकामना का धागा (मौली) भी बांध रहे हैं।