- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
नोटबंदी का विरोध : आज आंदोलन की तैयारियों के लिए बैठक
उज्जैन | नोटबंदी के खिलाफ अभा कांग्रेस के निर्देश पर 6 जनवरी को प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। शहर अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा व जिलाध्यक्ष जयसिंह दरबार ने बताया आंदोलन की तैयारियों की बैठक शनिवार को कांग्रेसजनों की बैठक हुई। आज पत्रकार-वार्ता के बाद कांग्रेस कार्यालय पर बैठक कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेमचंद गुड्डू ने नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने पर कहा है कि जनता को कोई राहत नहीं मिली है। प्रधानमंत्री ने भी अपने भाषण में कोई राहत की घोषणा नहीं की। जनता परेशान है।