- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
शहर में सिटी बसों का संचालन शुरू
दो साल के बाद नागरिकों को मिली परिवहन की सुविधा
उज्जैन।दो साल के लम्बे अंतराल के बाद सिटी बसों का संचालन फिर से प्रारंभ हो गया हैं। उज्जैन सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (यूसीटीएसएल) कंपनी ने रविवार से देवासगेट से नानाखेड़ा स्टैंड तक और उज्जैन से तराना रूट पर तीन बसों का संचालन शुरू किया।
देवासगेट से नानाखेड़ा स्टैंड तक का किराया 10 रुपये प्रति सवारी और उज्जैन से तराना तक का किराया 45 रुपये सवारी लिया गया। यूसीटीएसएल ने घोषणा अनुरूप रविवार से बसों का संचालन विधिवत शुरू करवा दिया।
बताया कि उज्जैन-तराना रूट पर तीन, उज्जैन-चंद्रावती रूट पर तीन, उज्जैन-शाजापुर रूट पर दो और देवासगेट-नानाखेड़ा बस स्टैंड रूट पर दो बसों को संचालित करने का परमिट क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय (आरटीओ) से मिला है। ठेकेदार बस आपरेटर विनायक टूर एंड ट्रेवल्स ने पहले दिन दो रूट पर चार बसों का संचालन किया है। सोमवार से सभी 10 बसें संचालन भी प्रारंभ हो गया।
अन्य बसों का संचालन जल्द… सीएनजी बसें जाएगी कबाड़े में…यूसीटीएसएल ने विनायक टूर एंड ट्रेवल्स को 25 डीजल बसें संचालित करने को हैंडओवर की है। कंपनी ने कहा है कि 10 बसों की मरम्मत, परमिट, इंश्योरेंस की कार्रवाई हो चुकी है और इनमें से 4 बसें रविवार को संचालित भी हो गई।
15 बसों की मरम्मत हो रही है। इनके फिटनेटस होने, परमिट मिलने पर 20 फरवरी के आसपास इनका भी संचालन शुरू कर देंगे। बता दें कि नगर निगम के पास 89 बसें हैं। इसमें से सीएनजी की ३९ बसें भंगार हो चुकी हैं। इन्हें अब कबाड़े में बेचने की तैयारी है। डीजल बसों का सुधार के बाद संचालन होगा।