- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
घर की बाउण्ड्री कूदकर पहुंचा था युवक आत्महत्या करने…
सोशल मीडिया से परिजनों को मिली थी जानकारी
उज्जैन।मंगलवार को अज्ञात युवक ने चिंतामण बायपास ब्रिज से शिप्रा नदी में कूदकर आत्महत्या की थी। मृतक की शिनाख्त सोशल मीडिया के जरिये परिजनों ने की।
नीलगंगा पुलिस ने शव का पीएम कराया और जांच शुरू की है।दिनेश पिता सिद्धूलाल 34 वर्ष निवासी वृंदावनधाम महामृत्युंजय द्वार के पास ने मंगलवार को चिंतामण बायपास ब्रिज से शिप्रा नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
नीलगंगा पुलिस ने नदी से शव निकलवाया और शिनाख्ती के प्रयास शुरू किये। दिनेश के भाई हुकूमसिंह ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप में उसकी फोटो वायरल होने पर जानकारी मिली।
अस्पताल पहुंचकर शव देखकर उसकी शिनाख्त दिनेश के रूप में की। हुकुम ने बताया कि दिनेश पोलियो से ग्रसित था। मिर्गी के दौरे आते थे। सोमवार रात 1 बजे घर की बाउण्ड्री कूदकर निकला था। महाकाल सहित आसपास उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार दोपहर में उसकी मौत की खबर सोशल मीडिया से मिली।