- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
ढाई लाख लेकर भागा एजेंट फ्रीगंज से पकड़ाया
एक साल पहले लोगों से किश्त लेकर कंपनी के खाते में जमा नहीं किये थे रुपय
उज्जैन। फायनेंस कंपनी के एजेंट ने लोगों से किश्त की राशि एकत्रित की लेकिन कंपनी के खाते में उक्त रुपये जमा नहीं किये। एक वर्ष पहले इसकी रिपोर्ट माधव नगर थाने में दर्ज हुई।
पुलिस ने कल आरोपी को फ्रीगंज से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अजय पिता मांगीलाल परमार निवासी मालीपुरा चौलामंडल फायनेंस कंपनी में एजेंट था।
अजय ने कंपनी से फायनेंस वाहनों की किश्त के रुपये लोगों एक एकत्रित किये लेकिन कंपनी के खाते में जमा नहीं कराये। कंपनी संचालक द्वारा जुलाई 21 में माधव नगर थाने में अजय के खिलाफ ढाई लाख रुपये के गबन की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस द्वारा अजय की तभी से तलाश की जा रही थी। कल फ्रीगंज में घूमते हुए उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।